Site icon Dainik Savera Times

Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर, फिल्म को लेकर Anees Bazmee ने किया ऐसा रिएक्ट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 दीवाली के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। रोहित शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जिसमे अजय देवगन, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर की मुख्य भूमिका में होंगे। वही फिल्म सिंघम अगेन पहले इस वर्ष 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी दीवाली के अवसर पर रिलीज हो रही है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की मुख्य भूमिका होगी।

बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ के होने वाले क्लैश पर निर्देशक अनीस बज्मी ने रिएक्ट किया है। अनीस बज्मी ने कहा कि फिल्मों के बीच टकराव कभी भी अच्छा नहीं होता। हम भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट एक साल पहले ही अनाउंस कर चुके थे। मैं नहीं जानता कि क्या करें अभी। जब क्लैश होता है, तो लगभग सभी फिल्मों पर उसका असर पड़ता है, इससे नुकसान तो होता ही है। भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट बदलने के बारे में अभी सोचा नहीं गया है और फिल्म रिलीज की डेट पहले ही तय हो चुकी है।

Exit mobile version