Dainik Savera Times

‘किलर स्माइल, माथे से टपकता खून और हाथों में पिस्तौल’…लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन (singham again) से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण की एंट्री होने जा रही है।

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म में लेडी सिंघम बनी दीपिका पादुकोण अपने लुक से तहलका मचा रही हैं। फिल्म डायरेक्टर रोहित शैट्टी ने अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन की शक्ति शैट्टी की पहली तस्वीर नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

 

दीपिका पादुकोण बेहद ही आकर्षक लग रही हैं। पुलिस की वर्दी, हाथ में पिस्तौल लिए दीपिका दुश्मनों का सफाया करती हुई दिख रही है। माथे से टपकता खून और किलर स्माइल ने उनके फैंस को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर सिंघम अगेन ट्रेंडिंग में है और देखते ही देखते दीपिका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Exit mobile version