Site icon Dainik Savera Times

Sky Force Collection : Akshay Kumar की फिल्म ‘Sky Force’ ने पहले सप्ताह में 86 करोड़ की कमाई की

Sky Force Collection : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स ने अपने पहले सप्ताह के दौरान भारतीय बाजार में 86 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म स्काईफोर्स में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर, सारा अली खान और वीर पहाड़िया की अहम भूमिका है।

‘स्काई फोर्स’ में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया इंडियन एयरफोर्स के पायलट्स के किरदार में हैं। यह फिल्म स्क्वाड्रन लीडर देवय्या और भारतीय वायु सेना के अन्य सदस्यों की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1965 भारत-पाक युद्ध दौरान लड़ाई लड़ी थी। फिल्म स्काईफोर्स गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को रिलीज हुई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म स्काईफोर्स ने सात दिनों भारतीय बाजार में 86 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। वीर पहाड़िया ने फिल्म स्काईफोर्स के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है।फिल्म स्काईफोर्स का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है,जबकि इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज़ के तहत ज्योति देशपांडे ने किया है।

Exit mobile version