Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sky Force: ‘Tabby’ के किरदार के लिए Veer Pahadia ने की थी कड़ी मेहनत, दिखाई झलक

February 6, 2025

Sky Force: ‘Tabby’ के किरदार के लिए Veer Pahadia ने की थी कड़ी मेहनत, दिखाई झलक

मुंबई: ‘स्काई फोर्स’ दुनियाभर में 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म की सफलता से वीर पहाड़िया उत्साहित हैं। ‘टैबी’ की भूमिका में नजर आए एक्टर फिल्म से जुड़े किस्से-कहानियों को लगातार शेयर कर रहे हैं। पहाड़िया ने एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को बताया कि उन्होंने टैबी के किरदार में ढलने के लिए कड़ी मेहनत की।

इंस्टाग्राम पर प्रशिक्षण के दौरान के एक वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘‘टैबी के लिए प्रशिक्षण। स्काई फोर्स।’’ शेयर किए गए वीडियो में वीर पहाड़िया कभी पुल-अप्स तो कभी पुश-अप्स करते नजर आए। वह वीडियो में खुले आसमान के नीचे रस्सी कूदते, समंदर किनारे दौड़ते तो कभी वर्कआउट करते नजर आए। वीडियो के साथ अभिनेता ने फिल्म के गाने ‘मैं तो रंग गया रंग तेरे बांवरे’ को भी जोड़ा। ‘मैं तो रंग गया रंग तेरे बांवरे’ गाने को सतिंदर सरताज और जहरा एस खान ने गाया है। गाने में संगीत तनिष्क बागची ने दिया है।

‘स्काई फोर्स’ में वीर पहाड़िया स्क्वाड्रन लीडर टी. कृष्णा ‘टैबी’ विजया की भूमिका में हैं। अभिनेता का किरदार स्क्वाड्रन लीडर अजमदा बोपय्या देवय्या से प्रेरित है। इससे पहले अभिनेता ने अजमदा बी. देवय्या की प}ी सुंदरी देवय्या और बेटियों स्मिता और प्रीता से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

अभिनेता ने बताया था कि वह पिछले साढ़े तीन साल से स्क्वाड्रन लीडर अजमदा बी. देवय्या की भूमिका की तैयारी करते हुए असाधारण व्यक्ति के जीवन और वीरता से खासा प्रभावित हुए। अभिनेता परिवार से मिलकर भावुक नजर आए थे। वीर ने अजमदा बी. देवय्या की पत्नी को शांत और मजबूत व्यक्तित्व के साथ दिल पर अमिट छाप छोड़ने वाली महिला बताया था। वहीं, बेटियों को पिता के बारे में साहस और समर्पण की कहानियां सुनाने के लिए धन्यवाद दिया।

अभिनेता ने पोस्ट में बताया था कि ‘स्काई फोर्स’ का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। वीर ने बताया था कि स्क्वाड्रन लीडर देवय्या की विरासत न केवल आसमान में बहादुरी की, बल्कि अपने परिवार के दिलों में उनके लिए रखे अथाह प्यार और ताकत की भी है। वीर ने पोस्ट के अंत में कहा था कि यह मुलाकात हमेशा मेरे साथ रहेगी।

‘स्काई फोर्स’ में वीर पहाड़िया के साथ अक्षय कुमार, सारा अली खान, निमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। 1965 में सरगोधा में पाकिस्तानी एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर अजमदा बी. देवय्या की भूमिका वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार ग्रुप कैप्टन ओपी तनेजा की भूमिका में हैं।
24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने किया है। वहीं, निर्माण दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और अमर कौशिक ने किया है।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें