Site icon Dainik Savera Times

स्मार्टफोन कंपनी ‘Xiaomi India’ की ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के साथ हुई पार्टनरशिप

नयी दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी इंडिया ने टेलीविज़न शो- कौन बनेगा करोड़पति के साथ गठबंधन किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित हो रहे इस लोकप्रिय शो के टेक्नॉलॉजी क्वोशेंट बढ़ाने वाले टेक्नॉलॉजी इंटीग्रेशन के साथ यह गठबंधन प्रतियोगियों को दोस्त को वीडियो कॉल करें लाईफलाईन लेने का एक नया तरीका पेश करेगा।

उसने कहा कि यह शो के नए सीज़न में ‘दोस्त को वीडियो कॉल करें’ लाईफलाईन शाओमी की 5जी डिवाईस द्वारा पॉवर्ड होगी। यह लाईफलाईन प्रतियोगियों को गेम के दौरान वीडियो कॉल द्वारा अपने दोस्तों से कनेक्ट होने और निर्णय लेने में समर्थ बनाएगी। इस शो की मेजबानी महानायक अमिताभ बच्चन करते हैं। यह शो अपनी शुरुआत से ही ज्ञान व मनोरंजन के अपने मिश्रण के साथ दर्शकों के दिल में उतर गया।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

Exit mobile version