Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Social Media Trolling ने मेरे Mental Health पर असर डाला: Chahatt Khanna

April 26, 2023

Social Media Trolling ने मेरे Mental Health पर असर डाला: Chahatt Khanna

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, नेगेटिव और अपमानजनक कमेंट्स उन्हें अक्सर मानसिक रूप से प्रभावित करते थे, लेकिन अब वह इन सबको को हैंडल करना सीख रही हैं।एक्ट्रेस ने कहा: “पहले, मैं कमेंट्स को अधिक गंभीरता से लेती थी, अब मैंने उन्हें इग्नोर करना और अपने लाइफ में पॉजिटिव चीजों पर फोकस करना सीख लिया है। ऑनलाइन ट्रोलिंग और साइबरबुलिंग के मुद्दे का समाधान करना जरूरी है, क्योंकि यह लोगों के मेंटल हेल्थ पर प्रभाव डाल सकता है।”

चाहत खन्ना ने टीवी सीरियल ‘कुमकुम’, ‘काज्जल’, ‘कबूल है’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि आॅनलाइन ट्रोलिंग किसी व्यक्ति के मेंटल हेल्थ और सेहत को प्रभावित कर सकती है।उन्होंने कहा कि लोग बेवजह किसी के लुक पर कमेंट करते हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है। चाहत ने लोगों से पॉजिटिविटी फैलाने का अनुरोध किया।उन्होंने आगे कहा: “मैंने लोगों से नेगेटिविटी फैलाने के बजाय सोशल मीडिया पर पॉजिटिविटी फैलाने की अपील की है।

मेरा मानना है कि सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने और पॉजिटिविटी फैलाने का एक शक्तिशाली साधन हो सकता है, अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। यह याद रखना जरूरी है कि हर किसी को उत्पीड़न के डर के बिना खुद को अभिव्यक्त करने और खुद जैसा होने का अधिकार है। हम सभी को सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और नफरत के बजाय सकारात्मकता फैलाने का प्रयास करना चाहिए।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें