Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Social Media पर Sohail Khan की हो रही है जमकर वाह वाही, जानें वजह

January 21, 2023

Social Media पर Sohail Khan की हो रही है जमकर वाह वाही, जानें वजह

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान हाल ही में सड़क पर गिरी एक महिला की मदद करते नजर आए जिसके बाद सभी लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सोहेल खान सड़क पर गिरी महिला को उठने में मदद करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं महिला कहती सुनाई दे रही है, “कैसे उठाओगे? मेरा पैर तो…” ये सुनकर एक्टर दूसरे लोगों की मदद से उन्हें उठाते हैं।

फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फै ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘ये बहुत दयालु दिल वाला इंसान है,’ एक और ने कमेंट में लिखा, ‘ गोल्डन हार्ट सोहेल बॉस .’ एक अन्य ने लिखा, ‘ जेंटलमैन.’बता दें कि सोहेल खान स्क्रीन राइटर सलीम खान और सलमा खान के बेटे हैं. वह सलमान खान और अरबाज खान के छोटे भाई हैं और उनकी दो बहनें भी हैं, अलविरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान हैं।

सोहेल ने 1997 में सलमान और संजय कपूर स्टारर ‘औज़ार’ के साथ डायरेक्शन में डेब्यू किया था। बाद में, उन्होंने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (1998) और ‘हैलो ब्रदर’ (1999) जैसी हिट फ़िल्में दीं. एक एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ थी। इसके बाद वे ‘डरना मना है’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘आर्यन’, ‘सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव’ और ‘हैलो’ जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें