Site icon Dainik Savera Times

Vacation के दौरान हुआ कुछ ऐसा के मुसीबत में फंस गए Rubina और Abhinav, जानें पूरा मामला

फेमस टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस विनर रह चुकी रुबीना दिलैक इन दिनों अपने पति अभिनव शुक्ला और अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर हिमाचल गई थीं। जहाँ उनकी सारी वेकेशन खराब हो गई और एक्ट्रेस काफी दुखी हुईं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वह पति के साथ वेकेशन मनाने गई थीं, लेकिन वापसी में वह मुश्किल में फंस गईं

वेकेशन पर यूं तो पहुंचने के बाद रुबीना ने खूब सारी मस्ती की और पति व फ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया, लेकिन जैसे ही वेकेशन खत्म करके उन्होंने वापसी की, सारी मस्ती पर पानी फिर गया। रुबीना दिलैक ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर कर बताया कि कैसे उनके वेकेशन का अंत नो फन के साथ बीता। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वह वेकेशन खत्म करके बॉम्बे के लिए वापसी कर रहे थे, तब उन्हें पता चला कि गाड़ी की बैटरी डेड हो चुकी है। जिस जगह रुबीना रुकी थीं, वहां आसपास कोई शख्स भी नहीं था, जिससे वह मदद मांग सके।

ऊपर से उनके एरिया में नेटवर्क भी नहीं आ रहा था। वह वाई-फाई के जरिए कॉल कर पा रही थी। ऐसे में उन्हें किसी की मदद भी नहीं मिल रही थी। हालांकि, जैसे-तैसे अभिनव ने उस होटल में मौजूद लोगों से मदद लेकर गाड़ी की बैटरी को चार्ज किया और वहां से तुरंत निकल गए। ऐसे में दोनों का मूड बेहद खराब हो गया और उन्होंने कहा के उनकी साडी वेकेशन खराब हो गई।

Exit mobile version