एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के एक्शन और कॉमेडी के दीवाने तैयार हो जाएं, क्योंकि एक बार फिर लौट रहा है वो पागलपन, वो मस्ती और वो जज़्बा जी हाँ, “सन ऑफ़ सरदार 2” अब आधिकारिक तौर पर 1 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ होने जा रही है! इस फिल्म की घोषणा जियो स्टूडियोज़ और देवगन फिल्म्स ने बड़े धूमधाम से की है, और फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
-दमदार स्टारकास्ट और दिल को छू लेने वाले गाने
“सन ऑफ़ सरदार 2” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक फुल-पैकेज एंटरटेनमेंट है। इसमें देखने को मिलेगी शानदार स्टारकास्ट, जबरदस्त एक्शन, हँसी से लोटपोट कर देने वाले पल और ऐसे गाने जो सीधे दिल को छू जाएँ। फिल्म के गानों को लेकर पहले से ही चर्चा है कि इनमें पंजाबी तड़का और बॉलीवुड की मस्ती का गजब कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
-क्या है खास इस बार?
जहाँ पहली फिल्म में अजय देवगन के देसी अंदाज़ और संजय दत्त की धांसू एंट्री ने तहलका मचा दिया था, वहीं इस बार कहानी में नए ट्विस्ट और हाई-ऑक्टेन ड्रामा शामिल किया गया है। निर्देशक ने वादा किया है कि ये फिल्म सिर्फ सीक्वल नहीं, बल्कि एक नई कहानी और नई ऊर्जा के साथ आएगी, जो दर्शकों को थियेटर तक खींच लाएगी।
-वैश्विक स्तर पर रिलीज़
इस बार “सन ऑफ़ सरदार 2” को ग्लोबली रिलीज़ किया जा रहा है यानी भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, कनाडा, यूके, मिडिल ईस्ट और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में एक साथ। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मंच पर एक बार फिर दमदार उपस्थिति दिलाने का वादा करती है।
-एक पारिवारिक मनोरंजन
यह फिल्म सिर्फ एक्शन या कॉमेडी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें वो सब कुछ है जो एक पारिवारिक मनोरंजन को परफेक्ट बनाता है रिश्तों की गर्माहट, भावनाओं का जज़्बा और वो ज़बरदस्त पंजाबी तड़का जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आता है।

