Site icon Dainik Savera Times

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की उल्टी गिनती शुरू, 19 जून को संगीत सैरेमनी!

मुंबई: एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अपने बॉयफ्रैंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने जा रही हैं। इस बीच खबर है कि कपल की संगीत सैरेमनी 19 जून को मुंबई में होगी।

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर कई इवैंट्स में साथ में नजर आते हैं। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में भी साथ काम किया था। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में थीं।

उनके रिश्ते की अफवाहें 2022 में तब फैलने लगीं जब जहीर ने सोशल मीडिया पर आई लव यू लिखा, जिस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, लव यू। खबर है कि दोनों अपनी इस शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं, इसलिए गुपचुप तरीके से सारी तैयारियां हो रही हैं। वै¨डग वैन्यू मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन-एट द टॉप तय किया गया है।

Exit mobile version