Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonakshi Sinha ने शेयर की स्टाइलिश फोटोज, कहा- ’’तुम मेरे बॉस नहीं…’

July 12, 2024

Sonakshi Sinha ने शेयर की स्टाइलिश फोटोज, कहा- ’’तुम मेरे बॉस नहीं…’

मुंबई : बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बीते महीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज की, तब से वह सुर्खियों में ही हैं। एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनाक्षी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटोशूट शेयर किया, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश और बोल्ड दिखाई दे रही हैं।

शेयर करते ही उनकी पिक्चर्स अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।लुक की बात करें तो, सोनाक्षी ने वाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक ब्लेजर और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई हैं। कानों में छोटे ईयररिंग्स डाले हुए है, साथ ही न्यूड मेकअप किया हुआ है। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है और उंगलियों में कई फैंसी रिंग पहनी हुई हैं। अपनी फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, ’तुम मेरे बॉस नहीं… मैं हूं..’

इसके पहले, उन्होंने गुरुवार को कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह बिल्कुल मॉर्डन अवतार में दिखीं। सोनाक्षी ने वाइट कलर की प्रिंटेड ड्रेस पर वाइट जैकेट पेयर की थी और अपने बालों को खुला छोड़ा था। ग्लॉसी मेकअप और पॉइंटेड हिल्स उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने अहम पलों का अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी के कुछ अनसीन वीडियोज पोस्ट किए थे। इनमें वो इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों के साथ हिलती मिलती दिख रही थीं।

ऐसी ही एक क्लिप नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं और वो है सुपर स्टार रेखा की। इसमें रेखा इमोशनल होती देखी जा सकती हैं तो हाव भाव से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोना यानि सोनाक्षी उन्हें भावुक न होने का आग्रह करती दिख रही हैं। सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’ जी5 पर रिलीज हो चुकी है। इसे आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी अहम भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें