Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हीरामंडी’ के प्रोमो में शरारा सूट में Sonakshi Sinha ने बिखेरा जलवा, फैंस के साथ शेयर की photos

March 3, 2024

हीरामंडी’ के प्रोमो में शरारा सूट में Sonakshi Sinha ने बिखेरा जलवा, फैंस के साथ शेयर की photos

मुंबई : एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर खासा सुर्खियों में है, जिसमें वो जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। फिलहाल, अभिनेत्री अपनी आने वाली वैब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के निर्माण में जुटी है।

यह वैब सीरीज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगुवाई में बनाई जा रही है। यह भंसाली द्वारा बनाई गई पहली वैब सीरीज होगी। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो पेस्टल गुलाबी रंग का भारी जटिल शरारा सूट सैट पहनी हुई नजर आ रही है।

अभिनेत्री ने इसके साथ मैचिंग वाला पारदर्शी दुपट्टा भी पहना है। तस्वीरों में अभिनेत्री सूक्ष्म मेकअप लुक के साथ नजर आ रही है। ऋचा चड्ढा ने पोस्ट पर टिप्पणी कर कहा कि ‘बहुत सुंदर’। ऋचा शो का हिस्सा भी हैं। शृंखला में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मनि सहगल और संजीदा शेख भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें