Site icon Dainik Savera Times

सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर ने ‘म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर’ गाना पर किया डांस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे और करिश्मा कपूर ने सुपरहिट गाना म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर पर डांस किया है। सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर समेत कई सितारों ने काम किया था। इस फिल्म का गाना म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर काफी लोकप्रिय हुआ था।

करिश्मा और सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ वीडियो शेयर किया है। सोनाली और करिश्मा ‘म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोनाली बेन्द्रे ने अपने रील वीडियो को कैप्शन दिया, ‘इसका रीमेक बनाना पड़ा। पुराने समय की याद आ रही है। यह वीडियो डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ के सेट का है। सोनाली बेंद्रे इस शो में जज के रूप में नजर आ रही हैं।

Exit mobile version