Site icon Dainik Savera Times

सोनम बाजवा की नई फिल्म ‘Godday Godday Chaa’ 26 मई को होगी रिलीज, पोस्टर हुआ वायरल

ज़ी स्टूडियोज़ और वी.एच एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपनी नई पंजाबी फिल्म लाने को तैयार है। बता दें के इस फिल्म का नाम ‘गोड़े गोड़े चा’ है और ये 26 मई 2023 को रिलीज़ होने जा रही है। बता दें के इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सोनम बाजवा, तानिया, गीताज़ बिंदरखिया ​​और गुरजैज़ मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को ‘किस्मत 2′ फेम जगदीप सिद्धू ने लिखा है और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक (हरजीता) विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया है।

इस फिल्म को लेकर ज़ी स्टूडियोज़ ने कहा, “गोडे गोडे चाअ’ पुरुष वर्चस्ववाद के खिलाफ एक सोचने वाली कहानी है। हमारा मानना ​​है कि ऐसी कहानियां बताना महत्वपूर्ण है जो मनोरंजन की खुराक के साथ महिला सशक्तिकरण को फिर से परिभाषित करती हैं।” साथ ही फिल्म के निर्देशक विजय के अरोड़ा ने कहा, “‘गोडे गोडे चाअ’ 90 के दशक के पुरुष प्रधान समाज पर एक व्यंग्य है।

यह दिखाता है कि कैसे महिलाओं ने खुद के लिए एक स्टैंड लिया और सफलता हासिल की। ​​हमें यकीन है कि दर्शक फिल्म को पसंद करेंगे।”ऐसे में इस फिल्म का पोस्टर भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोनम बाजवा ने अपने किरदार ‘रानी’ का पोस्टर शेयर किया जिसमें दर्शकों को उनकी लुक खूब पसंद भी आई। ऐसे में अब सभी लोग इस फिल्म के रिलीज़ होने का काफी इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version