Site icon Dainik Savera Times

सोनारिका भदोरिया ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रैंड विकास पाराशर से की शादी

मुंबई: एक्ट्रैस सोनारिका भदोरिया अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रैंड और बिजनैसमैन विकास पाराशर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने रविवार को राजस्थान के रणथंभौर में शादी की। शादी का वीडियो इंटरनैट पर वायरल हो रहा है, इसमें जोड़े को एक भव्य शाही थीम वाली शादी में प्रतिज्ञा लेते हुए दिखाया गया है, जो एक साथ उनकी यात्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करती है।

दुल्हन के लुक के लिए ‘देवों के देव..महादेव’ की एक्ट्रैस ने लाल और सुनहरे रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। वहीं दूल्हे ने सुनहरे रंग की शेरवानी चुनी। प्रशंसकों ने नवविवाहित जोड़े को प्यार और आशीर्वाद दिया। सोनारिका ने इससे पहले अपने फैंस के लिए अपनी हल्दी की फोटोज शेयर की थी। उन्होंने मोती ब्लाउज के साथ पीली साड़ी पहनी थी। आभूषणों के लिए उन्होंने फ्लोरल ज्वैलरी को चुना। विकास ने पीला आधी बाजू का कुर्ता और सफेद धोती पहनी थी।

Exit mobile version