Site icon Dainik Savera Times

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ का नया गाना ‘बढ़ते चलो रिलीज’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म सैम बहादुर का गाना बढ़ते चलो रिलीज हो गया है।देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म सैम बहादुर बनायी जा रही है। इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार विक्की कौशल निभा रहे है। फिल्म सैम बहादुर का गाना बढ़ते चलो रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने को शंकर महादेवन, विशाल ददलानी और दिव्य कुमार ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है, जबकि इसके लिरिक्स गुलजार ने लिखे हैं।सैम बहादुर फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।यह फिल्म एक दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

Exit mobile version