Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘फुकरे 3’ का गाना ‘मशहूर’ हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

September 23, 2023

‘फुकरे 3’ का गाना ‘मशहूर’ हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

मुंबई: वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा स्टार फुकरे 3 का गाना मशहूर रिलीज हो गया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘फुकरे-3’ का पहला गाना फुकरे वे हाल ही रिलीज हुआ था। अब फुकरे 3 का नया गाना मशहूर रिलीज हो गया है।‘मशहूर’ गाना को अभिषेक नेलवाल ने गाया है और संगीत दिया है। ‘मशूहूर’ के बोल अभिषेक नेलवाल और मृगदीप सिंह लांबा ने लिखे हैं। इस गाने में हनी और चूचा गैंग मशहूर होने के लिए भोली पंजाबन से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

मशहूर गाने में एक तरफ भोली पंजाबन अपनी टीम के साथ प्रचार कर रही है, तो वहीं दूसरी तरह चूचा और हनी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फुकरे वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, ऋचा चड्ढा, प्रिया आनंद, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारे लीड रोल में थे। फुकरे के 04 साल बाद 2017 में फुकरे रिटर्न रिलीज हुई थी। अब पूरे 05 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे। ‘फुकरे-3’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें