Site icon Dainik Savera Times

‘नागिन 7’ टाइटल सॉन्ग में नया रोमांच, सैम सी.एस. ने जताया गर्व

‘नागिन 7’ टाइटल सॉन्ग में नया रोमांच, सैम सी.एस. ने जताया गर्व

‘नागिन 7’ टाइटल सॉन्ग में नया रोमांच, सैम सी.एस. ने जताया गर्व

 मुंबई : टीवी की दुनिया में कुछ शो ऐसे होते हैं, जो बस कहानी नहीं, बल्कि अपने म्यूजिक और माहौल से भी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं। ऐसे ही एक शो है ‘नागिन’, जिसने पिछले कई सालों में हर सीजन के साथ अपनी लोकप्रियता को बनाए रखा। ‘नागिन’ की कहानी जितनी रोमांचक होती है, उसका म्यूजिक उतना ही यादगार और प्रभावशाली होता है।

हर नए सीजन के साथ दर्शकों को नए अंदाज का म्यूजिक सुनने को मिलता है, जो शो की दुनिया को और भी रोमांचक बना देता है। अब जब ‘नागिन 7’ लॉन्च हुआ है, तो इसका म्यूजिक पहले से कहीं ज्यादा खास है। मशहूर सिंगर और कंपोजर सैम सी.एस. ने इस फ्रैंचाइजी के लिए एक शानदार संगीत तैयार किया। सैम सी.एस. के लिए ‘नागिन 7’ हिंदी टेलीविजन में पहला प्रोजेक्ट है।

ये भी पढ़ें: ‘साकी साकी’ से स्टार बनी कोएना मित्रा, एक सर्जरी ने करियर पर लगाया ब्रेक

उन्होंने शो के गीत और संगीत तैयार करने में काफी मेहनत की है। सैम सी.एस. ने पहले अपने करियर में बड़े-बड़े सिनेमा प्रोजेक्ट्स जैसे ‘पुष्पा’ और ‘महावतार नरसिंह’ में काम किया है, लेकिन ‘नागिन 7’ उनके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव साबित हुआ। उनका म्यूजिक शो की कहानी के भावनात्मक पहलुओं को खूबसूरती से सामने लाता है। सैम सी.एस. ने अपनी म्यूजिक सफर के बारे में बताया, ”मैंने ज्यादातर काम तमिल और मलयालम फिल्मों में किया है, लेकिन मेरा मानना है कि म्यूजिक की कोई सीमा नहीं होती।

जब मुझे प्रोडक्शन मैनेजर ने ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का मौका दिया, तो मैंने तुरंत हां कर दी। उत्तर भारत में इस शो की जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए इसमें शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है।” सैम ने कहा, ‘मैंने हमेशा से म्यूजिक के जरिए कहानी को और भी प्रभावशाली बनाने की कोशिश की है, और ‘नागिन 7′ के टाइटल सॉन्ग को तैयार करते समय इसी सोच के साथ काम किया।’ सैम ने पूरी क्रिएटिव टीम की तारीफ करते हुए कहा, ”इस संगीत को तैयार करना एक शानदार अनुभव रहा।

ये भी पढ़ें:  राम चरण ने एआर रहमान को Birthday पर किया विश, ‘पेड्डी’ को लेकर कहा धन्यवाद

मैं एकता कपूर का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और इस बड़े शो का हिस्सा बनने का मौका दिया। टाइटल सॉन्ग में न केवल संगीत की मिठास है, बल्कि यह कहानी के रहस्य और रोमांच को भी बखूबी व्यक्त करता है। ये भी पढ़ें: इस गीत की तैयारी और रिकॉर्डिंग के दौरान सभी का उत्साह और मेहनत देखकर जबरदस्त प्रेरणा मिली।” ‘नागिन 7’ का प्रसारण शनिवार-रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी पर होता है। यह ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है।

Exit mobile version