Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘एनिमल’ का गाना ‘पापा मेरी जान’ हुआ रिलीज रिलीज, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

November 14, 2023

‘एनिमल’ का गाना ‘पापा मेरी जान’ हुआ रिलीज रिलीज, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

मुंबई: फिल्म ‘एनिमल’ का गाना पापा मेरी जान रिलीज हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।फिल्म ‘एनिमल’ का गाना पापा मेरी जान रिलीज कर दिया गया है,जिसमें बाप-बेटे के बीच का प्यार देखने को मिल रहा है।

एनिमल का यह नया गाना रणबीर के किरदार और अनिल कपूर द्वारा निभाए गए उनके पिता-बेटे के बीच के खूबसूरत रिश्ते की एक झलक को पेश करता है। गाने की शुरुआत रणबीर कपूर के बचपन से होती है। पूरे गाने में अनिल कपूर और रणबीर कपूर के बीच की केमेस्ट्री को दिखाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे बचपन से रणबीर का पिता के साथ बॉन्ड ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं रहा। वह पिता के प्यार के लिए तरसता रहा है।

बड़े होने तक भी अपनी जिंदगी के अहम मोमेंट्स के दौरान उसके पिता साथ नहीं थे ।इस गाने को सोनू निगम ने गाया है।लिरिक्स राज शेखर ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर हर्षवर्द्धन रामेश्वर हैं।फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी।फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें