Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonu Sood फिर से नेशनल हीरो बनकर उभरे, कई जिंदगियां बचाने के बाद बच्ची Sehrish Fatima को किया सपोर्ट

September 25, 2024

Sonu Sood फिर से नेशनल हीरो बनकर उभरे, कई जिंदगियां बचाने के बाद बच्ची Sehrish Fatima को किया सपोर्ट

मुंबई : अभिनेता-समाजसेवी सोनू सूद अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं और उनके परोपकारी कार्यों ने उन्हें राष्ट्रीय नायक का खिताब दिलाया है। हाल के दिनों में, एक्टर उन बच्चों को सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं जो स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) से जूझ रहे हैं, एक डिसऑर्डर जो गंभीर मांसपेशियों की कमजोरी का कारण बनता है। इसके ट्रीटमेंट के लिए 16 करोड़ रुपये की भारी राशि की ज़रूरत पड़ती है और क्राउडफंडिंग के प्रति सूद के समर्पण ने 11 बच्चों की जान बचाने में मदद की है, जो इसी डिसऑर्डर से पीड़ित थे।

हाल ही में, सोनू सूद सात महीने की सेहरिश फातिमा के सपोर्ट में आगे आए, जो एसएमए टाइप 1 से जूझ रही है। एक्टर ने लोगों से सेहरिश के लिए योगदान देने की गुजारिश की है। सूद ने कहा, “एक छोटा सा योगदान इस छोटी बच्ची और उसके परिवार के लिए बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।” फातिमा की जान बचाने के लिए क्राउडफंडिंग कैंपेन ने सूद के सपोर्ट से रफ्तार पकड़ ली है।

थिएट्रिकल फ्रंट पर, सोनू सूद अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ में व्यस्त चल रहे हैं। यह साइबर क्राइम थ्रिलर उनके निर्देशन की पहली फिल्म है, जो हॉलीवुड एक्शनर्स के बराबर होने का वादा करती है। फिल्म में सोनू सूद के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘फतेह’ 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें