Site icon Dainik Savera Times

सोनू सूद को मिला ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड; कोरोना काल के दौरान देशभर में की थी लोगों की मदद

हैदराबाद: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर रहते हैं। कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने देशभर में लोगों की मदद की थी। सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन सूद चैरिटी के माध्यम से देशभर में लोगों की मदद की थी।सोनू सूद को हैदराबाद में हुये मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में उनके मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया गया। सोनू सूद को राणा दग्गुबाती ने यह अवॉर्ड दिया। इसके अलावा सोनू सूद इस साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जूरी के सदस्य भी थे।

‘मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन’ सूद चैरिटी फाउंडेशन के साथ मिलकर स्तन कैंसर जागरूकता के लिए प्रोग्राम लॉन्च करेगा। इस साझेदारी का मकसद जागरूकता बढ़ाना, बीमारी की जल्दी पहचान को बढ़ावा देना और दुनिया भर में स्तन कैंसर से जूझ रहे लोगों की मदद करना है।

ये भी पढ़ें : Manipur: संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर की फायरिंग, 30 मिनट चली मुठभेड़  

Exit mobile version