Site icon Dainik Savera Times

सोनू सूद अपने एब्स पर कड़ी मेहनत करते हुए आए नज़र, शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जिम में पसीना बहाते हुए दिखाई दें रहे हैं। सोनू अपने एब्स पर कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। सोनू के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।सोनू सूद जल्द ही‘फतेह’में नजर आएंगे। यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है और इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

 

Exit mobile version