Site icon Dainik Savera Times

बिन आंखों के जन्मे बच्चे का इलाज करवाएंगे सोनू सूद, बोले: ‘चल बेटा इलाज का समय हो गया’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बिन आंखों के जन्मे बच्चे का इलाज करवाएंगे। बिहार के नवादा में जिस बच्चे का जन्म हुआ है, उसकी आंखे नहीं है। गरीबी के कारण परिवार अपने बच्चे का इलाज नहीं करवा पाया। किसी ने गुलशन नाम के इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो सोनू सूद तक पहुंच गया।

इस वीडियो को देखने के बाद सोनू सूद ने गुलशन का इलाज करवाने का जिम्मा उठाया और ट्वीट करते हुए लिखा- ‘चल बेटा गुलशन, इलाज का समय हो गया, अब अपनी आंखों से दुनिया देख।’ सोनू सूद गुलशन की आंखों का इलाज मुंबई में कराएंगे। सोनू सूद ने गुलशन के पिता राजेश चौहान और मां किरण देवी को बच्चे के साथ मुंबई आने का बुलावा भेज दिया है। इलाज के बाद सब कुछ ठीक रहा तो 11 माह का मासूम गुलशन अपनी आंखों से दुनिया को देख सकेगा।

Exit mobile version