Site icon Dainik Savera Times

सोनू सूद की अनोखी पहल, बोले- “शूटिंग तो होती रहेगी चलिए पहले स्कूल बनाते हैं”

मशहूर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फ़तेह की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन एक्टर ने एक बार फिर इसी बीच कुछ ऐसा कर दिया है जिससे सभी उनकी तारीफें करते नहीं थम रहे हैं। दरअसल, एक्टर ने हाल ही में पंजाब के एक स्कूल में गए।

जहां उन्होंने रसोई घर, वाटर कूलर बनाए और बच्चों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई। इसी के साथ एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी वीडियो शेयर की है जिसकी कैप्शन में उन्होंने लिखा- “शूटिंग तो होती रहेगी चलिए पहले स्कूल बनाते हैं” ऐसे में सभी फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

Exit mobile version