Site icon Dainik Savera Times

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती Alia Bhatt की थ्रोबैक फोटो, सोनी राजदान ने की शेयर

मुंबई: ब्रिटेन में मदर्स डे के मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान ने आलिया भट्ट की थ्रोबैक फोेटो शेयर की।सोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो साझा की, जिसमें आलिया इंडियन आउटफिट में नजर आ रही हैं। वह सोफे पर बैठी है। इस फोटो में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस ने लिखा, “हर बच्चे के साथ एक मां का जन्म होता है। हैप्पी मदर्स डे।”आलिया ने एक्टर रणबीर कपूर से 2022 में शादी की। शादी समारोह रणबीर के मुंबई स्थित आवास पर हुआ। कपल ने पिछले साल 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे राहा कपूर का स्वागत किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया करण जौहर की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी।इसमें रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं।

Exit mobile version