Dainik Savera Times

SonyLIV ने Ram Madhvani की ‘The Waking of a Nation’ का ट्रैलर किया रिलीज

SonyLIV Releases Trailer

SonyLIV Releases Trailer : सोनीलिव (Sony LIV) ने अपनी आने वाली सीरीज ‘वेकिंग ऑफ अ नेशन’ का ट्रैलर रिलीज कर दिया हैं। इस सीरीज का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। सत्य घटनाओं पर आधारित यह एक ऐतिहासिक सीरीज है। इसे राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता और एमी अवॉर्ड विजेता फिल्मकार राम माधवानी ने बनाया और निर्देशित किया है। यह शो सोनीलिव (Sony LIV) पर 7 मार्च को रिलीज होगी।

यह सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक निर्णायक और अहम घटना जलियांवाला बाग नरसंहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह सीरीज इतिहास के इस स्याह अध्याय के पीछे के कारणों और इस घटना के होने की वजहों की पड़ताल करती है। ‘द वेकिंग ऑफ नेशन’ कांतिलाल साहनी (इसे तारुक रैना ने निभाया है) की कहानी है। वह एक ऐसे षड्यन्त्र का पर्दाफाश करते हैं जो औपनिवेशकवाद और गोरे अंग्रेजों की श्रेष्ठता से जुड़ा है। यह सीरीज हंटर कमीशन की जांच के बहाने इतिहास को फिर से दिखाने की कोशिश है।

ट्रैलर लिंक: The Waking of a Nation-

इस सीरीज के निर्देशक और को-प्रोड्यूसर राम माधवानी इस सीरीज ‘द वेकिंग ऑफ अ नेशन’ को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहते हैं, “यह सिर्फ एक सीरीज नहीं है बल्कि इसके सहारे मैं भारत के समृद्ध इतिहास को सामने लाने जा रहा हूं। उन संघर्षों को सामने लाने जा रहा हूं जो हमने किए हैं और जिनसे होकर हम गुजरे हैं। जलियांवाला बाग नरसंहार की पृष्ठभूमि और इस षडयंत्र के आसपास बुनी गई इस कहानी का मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्व है। मुझे इस बात का गर्व है कि इस सीरीज को मैंने कहानी को पेश करने के एक अलग तरीके के साथ प्रस्तुत किया है। सोनीलिव जैसे प्लैटफ़ॉर्म और तारुक रैना, निकिता दत्ता और भावशील जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम करके मैं बहुत रोमांचित और उत्साहित हूं। अमिता माधवानी, मैं और राम माधवानी फिल्म्स की हमारी टीम को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि इस साहस और बलिदान की शानदार कहानी को दर्शक कितना पसंद करते हैं।”

कांतिलाल साहनी के तौर पर अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए तारुक रैना ने कहा, “द वेकिंग ऑफ अ नेशन का हिस्सा होना मेरे करियर का सबसे सुखद अहसास है। यह सिर्फ एक सीरीज नहीं है बल्कि अक्सर भुला दिए जाने वाले उन अनगिनत लोगों को मेरी श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान गंवाई है। सच और अपनी नौकरी के बीच फंसे कांतिलाल साहनी का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन यह किरदार बहुत चुनौतीपूर्ण भी था। यह सिर्फ इतिहास के एक अध्याय को प्रस्तुत करना ही नहीं है बल्कि यह न्याय हासिल करने के लिए साहस दिखाने की कहानी को जीवंत करना है और वह भी तब जबकि न्याय पाने के रास्ते में बहुत सारी मुश्किलें खड़ी हों। मुझे उम्मीद है कि यह सीरीज उस त्याग और बलिदान को सामने लाएगी जिसने हमारे देश को बनाने में अहम भूमिका निभाई है।”

SonyLIV Releases Trailer
SonyLIV Releases Trailer

राम माधवानी और अमिता माधवानी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस शानदार और भव्य सीरीज में शानदार सितारे हैं जिनमें तारुक रैना, निकिता दत्ता, साहिल मेहता और भावशील सिंह साहनी के साथ अन्य कलाकार हैं। इस सीरीज को शांतनु श्रीवास्तव, शत्रुजीत नाथ और राम माधवानी ने लिखा है। 7 मार्च को सोनीलिव पर इस अद्भुत और शानदार सीरीज ‘द वेकिंग ऑफ अ नेशन’ के जरिए इतिहास के एक निर्णायक अध्याय से रूबरू होने के लिए तैयार हो जाइए।

Exit mobile version