Site icon Dainik Savera Times

जाने जा गाने के नए वजर्न में नजर आएंगे Sooraj Pancholi, कहा- रीक्रिएशन का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं

मुंबईः 1970 के दशक के आइकोनिक ट्रैक जाने जा के नए और फ्रैश अवतार में अभिनय करने वाले एक्टर सूरज पंचोली ने कहा कि वह इस गाने का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को करने का कारण भी साझा किया। जाने जा गाना 1972 की फिल्म जवानी दीवानी का है, जिसमें रणधीर कपूर, जया बच्चन, बलराज साहनी और निरूपा रॉय मुख्य भूमिका में थे। ओरिजनल ट्रैक किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया था।

जाने जा के नए वजर्न में आतिफ असलम और असीस कौर की आवाज है और इसे डीजे चेतस द्वारा फिर से तैयार किया गया है। सूरज और टीवी एक्ट्रेस निमरित कौर अहलूवालिया ने म्यूजिक वीडियो में दर्शकों को बांधे रखा। सूरज, जो जाने जा के साथ स्क्रीन पर वापस आने से खुश हैं, ने कहा, ‘मैं इस आइकोनिक ट्रैक जाने जा री-क्रिएशन का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। म्यूजिक वीडियो की थीम और स्टोरीलाइन कुछ ऐसी है, जिसने मुझे तुरंत हां कहने के लिए सबसे अधिक उत्साहित किया।’

एक्टर ने आगे कहा, कि ’मेरा रुझान एक्शन शैली की ओर अधिक है, और जाने जा ने मुझे इसके उस पक्ष का पता लगाने का मौका दिया। आशा है कि दर्शक इस वजर्न को पसंद करेंगे।’ गाने में एक्शन, रोमांच और ड्रामा से लेकर सबकुछ है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

Exit mobile version