Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

साउथ के सितारों ने की ‘Dhurandhar’ की तारीफ, सूर्या से शिवराजकुमार तक हुए फिल्म के फैन; जानें क्या-क्या कहा

January 4, 2026

साउथ के सितारों ने की ‘Dhurandhar’ की तारीफ, सूर्या से शिवराजकुमार तक हुए फिल्म के फैन; जानें क्या-क्या कहा

Dhurandhar: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार शिवराजकुमार ने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। अपनी हालिया फिल्म ’45’ की सफलता के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराजकुमार ने निर्देशक आदित्य धर की मल्टीस्टारर फिल्म को शानदार बताया।

शिवराजकुमार ने अभिनेता का प्रदर्शन सराहा

शिवराजकुमार ने कहा कि फिल्म की भावनाएं बेहद असरदार हैं और इसे बनाने का तरीका उत्कृष्ट है। उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट के अभिनय की प्रशंसा की। खासकर अक्षय खन्ना के अभिनय से वह बहुत प्रभावित हुए। वहीं, रणवीर सिंह के किरदार को उन्होंने और भी खास बताया।

उन्होंने कहा, “अक्षय खन्ना का किरदार काफी खुला था, जिसमें उन्हें अपने किरदार के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने की स्वतंत्रता मिली। वहीं, रणवीर सिंह का रोल बहुत संयम और नाजुकता की मांग करता था, जिसे निभाना आसान नहीं था। रणवीर ने इसे बेहद खूबसूरती से अदा किया है।”

सूर्या ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार ने भी फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तारीफ की और इसे एक ‘मास्टरपीस’ बताया।

सूर्या ने लिखा कि आदित्य धर की फिल्म निर्माण शैली उन्हें पूरी तरह प्रभावित करती है और यह फिल्म उन्हें अंदर तक झकझोर गई। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और स्टारकास्ट की भी सराहना की। विशेष रूप से आर. माधवन के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ करते हुए सूर्या ने कहा कि इस किरदार में माधवन को पहचान पाना मुश्किल है। अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के प्रयासों को भी उन्होंने फिल्म के सफल होने का हकदार बताया।

लद्दाख में टैक्स फ्री घोषित

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म जगत के कई सितारों ने भी फिल्म और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की। लद्दाख सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया। लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने अपनी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की।

19 मार्च को रिलीज होगा पार्ट 2

5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का दूसरा भाग इसी साल ईद के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें