Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साउथ के सुपरस्टार Dhanush ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘कुबेर’ का पोस्टर किया शेयर

April 17, 2024

साउथ के सुपरस्टार Dhanush ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘कुबेर’ का पोस्टर किया शेयर

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म ‘कुबेर’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आनेवाली फिल्म ‘कुबेर’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में धनुष अस्त-व्यस्त और बिखरे हुए बाल वाले लुक में नजर आ रहे हैं।

धनुष को बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ एक दीवार के सामने खड़े होकर कैमरे की ओर देखते हुए दिखाया गया हैं। ‘कुबेर’ के निर्देशक शेखर कम्मुला हैं। फिल्म कुबेर में धनुष के अलावा नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ की भी अहम भूमिका है। ‘कुबेर’ को तमिल, तेलुगू और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है और इसका संगीत ‘पुष्पा’ फेम देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें