Site icon Dainik Savera Times

साउथ के सुपरस्टार Dhanush की फिल्म ‘रायन’ ने पहले सप्ताह में 60 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की फिल्म रायन ने भारतीय बाजार में अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। धनुष की तमिल एक्शन-ड्रामा‘रायन’26 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज हुयी है। फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों दोनों का ही प्यार मिल रहा है। फिल्म रायन, धनुष के लिए कई मामलों में खास है।

यह उनकी 50वीं फिल्म है और फिल्म को उन्होंने खुद निर्देशित भी किया है। फिल्म रायन, तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की गयी है। फिल्म रायन ने पहले वीकेंड के दौरान करीब 43 करोड़ रूपये की कमाई की थी।रायन की कहानी एक निर्दोष व्यक्ति की है, जो अपने परिवार की हत्या के बाद बदला लेने की चाह में अंडरवर्ल्ड में उलझ जाता है।

रायन बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। धनुष की फिल्म‘रायन’ने सात दिनों में भारतीय बाजार में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।फिल्म रायन में धनुष के अलावा, प्रकाशराज, संदीप किशन, अपर्णा बालमुरली और दुशारा विजयन जैसे कलाकार भी है। फिल्म रायन में एआर रहमान का म्यूजिक है।

Exit mobile version