Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साउथ के सुपरस्टार Kamal Haasan की फिल्म ‘Indian 2’ ने वीकेंड में करीब 60 करोड़ की कमाई की

July 15, 2024

साउथ के सुपरस्टार Kamal Haasan की फिल्म ‘Indian 2’ ने वीकेंड में करीब 60 करोड़ की कमाई की

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ने अपने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में करीब 60 करोड़ की कमाई कर ली है। एस शंकर के निर्देशन में बनी इंडियन 2 , 12 जुलाई को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म वर्ष 1996 में प्रदर्शित कमल हासन की फिल्म‘इंडियन का सीक्वल है। फिल्म इंडियन 2 में कमल हासन, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल्स में हैं। इंडियन 2 को तमिल, हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया गया है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।‘इंडियन 2’ ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बाजार में 25.6 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 18.2 करोड़ की कमाई की।तीसरे दिन ‘इंडियन 2’ ने 15.1 करोड़ रूपये की कमाई की है। इसी के साथ ‘इंडियन 2’ की अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में भारतीय बाजार में करीब 60 करोड़ की कमाई कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें