वायनाड: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मोहनलाल ने शनिवार को केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बचाव दलों के प्रयासों की सराहना की। बता दें 30 जुलाई की सुबह केरल के वायनाड जिले में भयंकर भूस्खलन हुआ, जिसके कारण 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। एक्टर ने दौरे के दौरान भूस्खलन पीड़ितों की मदद भी की। मोहनलाल 122 टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं।
I salute the courage of the selfless volunteers, policemen, Fire & Rescue, NDRF, army soldiers, government officials, and every person working tirelessly to provide relief to the victims of the Wayanad disaster.
I am grateful for the efforts of my 122 Infantry Battalion, TA… pic.twitter.com/UgPI2w8KN7
— Mohanlal (@Mohanlal) August 1, 2024
उन्होंने कहा, ”यह देश की सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा। इसमें किस तरह लोगों ने एक झटके में अपने घर और परिवार वालों को खो दिया। यह बड़ी तबाही है।”सुपरस्टार मोहनलाल ने चूरलमाला में मीडिया से बात करते हुए कहा, ”हमें सभी बचाव दलों की सराहना करनी चाहिए। मैं यहां इसलिए आया हूं, क्योंकि मैं 122 इन्फेंट्री टीए मद्रास बटालियन से हूं। 40 सदस्यों वाली हमारी यूनिट यहां सबसे पहले पहुंची थी। पिछले 16 सालों से मैं बटालियन के साथ हूं। मैं यहां बचाव दल का शुक्रिया अदा करने आया हूं। हम सब मिलकर काम करेंगे। यह बेली ब्रिज अपने आप में एक अजूबा है।”
उन्होंने कहा कि उनका फाउंडेशन पुनर्वास प्रयासों के लिए 3 करोड़ रुपए देगा।मोहनलाल सेना की वर्दी पहनकर सबसे पहले मैप्पाडी में बेस कैंप पहुंचे और वहां सुरक्षा बलों से मिले। वहां से वह चूरलमाला पहुंचे और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वायनाड भूस्खलन आपदा में मरने वालों की संख्या 344 हो गई है और बचाव अभियान पांचवें दिन भी जारी है। 206 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
Actor Mohanlal announces Rs 3 cr for rehabilitation under ViswaSanthi Foundation for Wayanad
Read @ANI Story | https://t.co/902rkMIfA7#Mohanlal #ViswaSanthiFoundation #WayanadLandslide #Kerala pic.twitter.com/qFxgoS7hOK
— ANI Digital (@ani_digital) August 3, 2024

