Site icon Dainik Savera Times

‘Splitsvilla X4’: शिवम को लेकर आकाशलीना और आराधना के बीच कैट फाइट

मुंबई: शिवम शर्मा ने हाल ही में डेटिंग बेस्ड रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की।लेकिन उनकी एंट्री ने आकाशलीना चंद्रा और आराधना वर्मा के बीच लड़ाई शुरु करवा दी। दरअसल, दोनों ही शिवम को पसंद करती हैं।शिवम के साथ अपने रिश्ते के बारे में आराधना ने कहा, “मेरी और शिवम की बातचीत अच्छी रही, मैंने उन्हें यहां तक कहा कि हमारे बीच फ्रेंडली कनेक्शन हैं। मैं आकाशलीना के साथ उनके संबंध पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। दोनों के बीच कुछ भी नहीं हो रहा है। मैं और शिवम, हमारे बीच सिर्फ एक फ्रेंडली कनेक्शन है।”

इस बीच, शिवम आकाशलीना के साथ कनेक्शन बनाता हुआ दिखाई देता है। एक कार्य के दौरान कंटेस्टेंट्स ने अपने कनेक्शन के साथ जोड़ी बनाई। इस बीच आकाशलीना और आराधना में एक बड़ी लड़ाई शुरु हो गई।

 

 

Exit mobile version