Dainik Savera Times

Spotify premium campaign: जारी हुई वर्ल्ड फेमस कलाकारों की लिस्ट, Diljit- Nimrat का नाम भी शामिल

Spotify प्रीमियम ने अपना अभियान लॉन्च किया है। जो संगीत बनाने की प्रक्रिया पर प्रकाश डालकर ऑडियंस को कलाकारों के करीब लाता है। 30 से अधिक स्थानीय और वैश्विक कलाकारों के गीतों की रिकॉर्डिंग और प्रदर्शन के पर्दे के पीछे के फुटेज इस खास अभियान का हिस्सा होंगे। Spotify ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें विश्व के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों के नाम शामिल है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ये बेहद ख़ुशी और गर्व की बात है कि इस लिस्ट में दिलजीत दोसांझ और निम्रत खैरा का नाम शामिल है।

फैंस इस बात से बेहद खुश है। इस लिस्ट में जहां एक तरफ विश्व फेमस एलेन वॉकर ,डोजा कैट ,एड शिरीन , सेलेना गोमेज़, हैरी स्टाइल्स का नाम शामिल है वहीं हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारे जैसे कि अरिजीत सिंह, ए आर रेहमान ,असीस कौर ,निति मोहन ,जसलीन रॉयल ,प्रीतम ,श्रेया घोषाल और बाकि कई नाम शामिल है।

Exit mobile version