Sreeleela New Look : साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी पहचानी जाने वाली श्रीलीला हाल ही में लंदन में आयोजित विंबलडन क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पहुंचीं। इस दौरान उनका शानदार लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
पावर सूट में दिखा श्रीलीला का ग्लैमरस अंदाज
विंबलडन जैसे बड़े इवेंट के लिए श्रीलीला ने बेहद क्लासी और प्रोफेशनल लुक चुना। वह नेवी ब्लू पिनस्ट्राइप पैंटसूट में नजर आईं, जिसमें ओवरसाइज ब्लेजर और वाइड लेग ट्राउजर शामिल था। गोल्ड बटन डिटेलिंग वाले इस आउटफिट के साथ उन्होंने व्हाइट टॉप कैरी किया, जो उनके लुक को और आकर्षक बना रहा था। एक्ट्रेस ने अपने इस बॉस लेडी स्टाइल को न्यूड हील्स, व्हाइट हैंडबैग और गोल्ड ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। सिंपल मेकअप और लो पोनीटेल ने उनके पूरे लुक को एलिगेंट टच दिया।
View this post on Instagram
स्टैंड्स में बैठकर देखा मैच
श्रीलीला ने विंबलडन के स्टैंड्स में बैठकर क्वार्टरफाइनल मुकाबले का आनंद लिया। इस खास मौके पर कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज और जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं। श्रीलीला ने इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी और उनके फैशन की तारीफ की।
फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं श्रीलीला
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रीलीला हाल के दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वह फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ और ‘पुष्पा 2’ के आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ को लेकर चर्चा में थीं। आने वाले समय में वह कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की अनटाइटल्ड म्यूजिकल ड्रामा में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वह दिलेर और राका जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...