Site icon Dainik Savera Times

श्रीलीला का दिल छू लेने वाला बयान, मां को कहा फुल टाइम एंटरटेनमेंट और सपोर्ट सिस्टम

Sreeleela statement on mother

Sreeleela statement on mother

साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीलीला बुधवार को अपनी मां का जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बेहद प्यारे अंदाज में अपनी मां को शुभकामनाएं दीं।

श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें मां-बेटी के मजबूत रिश्ते और आपसी प्यार को खूबसूरती से बयां करती हैं। पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे अम्मा। आप दिन के 24 घंटे मुझे एंटरटेन करती हैं और साल के 365 दिन मुझे भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती रहती हैं।”

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए श्रीलीला ने लिखा कि जैसे-जैसे वे जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं, उन्हें सच्चे और निस्वार्थ प्यार का मतलब और बेहतर समझ में आ रहा है। उन्होंने कहा, “हम जो भी पल साथ में साझा करते हैं, वो मुझे बेहद पसंद हैं। आप मुझे हिम्मत और साहस सिखाती हैं, और मैं आपको थोड़े हंसी-मजाक के साथ मुश्किल हालात से निपटना सिखाती हूं।”

भावुक अंदाज में अभिनेत्री ने लिखा, “मैं भगवान से यही दुआ करती हूं कि आप हमेशा मेरी अम्मा बनी रहें, चाहे मुझे कितनी ही जिंदगियां क्यों न मिलें। मुझे इस दुनिया में लाने के लिए दिल से धन्यवाद।”

श्रीलीला का यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट्स के जरिए उनकी मां को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला जल्द ही साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में आशुतोष राणा, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, नागा महेश और टेम्पर वामसी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं और इसे नवीन यरनेनी व वाई. रविशंकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 2016 की तमिल हिट ‘थेरी’ का रीमेक है।

इसके अलावा श्रीलीला बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘आशिकी 3’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी में हैं, हालांकि फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version