Site icon Dainik Savera Times

तमिल-तेलुगु इंडस्ट्री के स्क्रीनराइटर Sri Balamurugan का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

तमिल-तेलुगु इंडस्ट्री के स्क्रीनराइटर श्री बालमुरुगन का 86 साल की उम्र में रविवार को सुबह 8:45 पर निधन हो गया है। बता दें के उम्र के साथ वो कई बीमारियों से ग्रसित थे। ये खबर खुद बालमुरुगन के बेटे भूपति राजा ने खबरों की पुष्टि करते हुए कहा है के वो पिछले सालों से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उनका रविवार को सुबह निधन हो गया।

जानकारी के लिए बता दें के बालमुरुगन ने ‘धर्मदथा’, ‘अलुमगलु’, ‘सवासगल्लु’ और ‘जीवन तरंगलु’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लेखक रहे हैं। बालमुरुगन ने कई तमिल अभिनेताओं के लिए भी कहानियां लिखी हैं। उन्होंने अपनी लगभग 30 से 40 फिल्मों को लिखने के लिए शिवाजी गणेशन के साथ मिलकर काम किया। उनके निधन की खबर सुनते ही तमिल और तेलुगु फिल्म जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया है।

Exit mobile version