Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्राइम वीडियो के ‘द राणा दग्गुबाती शो’ में Srileela ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में राणा और सिद्धु को दिया बड़ा हिंट

November 30, 2024

प्राइम वीडियो के ‘द राणा दग्गुबाती शो’ में Srileela ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में राणा और सिद्धु को दिया बड़ा हिंट

Srileela : पहले एपिसोड की शानदार सफलता के बाद, प्राइम वीडियो द राणा दग्गुबाती शो का मच अवेटेड दूसरा एपिसोड लेकर आया है, जिसमें चार्मिंग सिद्धार्थ जोंनालगड्डा, जिन्हें सिद्धु के नाम से भी जाना जाता है, और एनर्जेटिक श्रीलीला एक छत के नीचे आकर एक दिलचस्प और खुलकर बात करने वाले एपिसोड में माहौल जमाते नजर आएंगे। इस एपिसोड में मजेदार बातचीत, हंसी से भरपूर पल और उनके पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खास चर्चाएं देखने मिलेगी। यह आम टॉक-शोज से हटकर है, जिसकी वजह से यह दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव बन गया है।

सिद्धु और राणा श्रीलीला के आने वाले प्रोजेक्ट्स, खासकर उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्सुक थे। हालांकि, श्रीलीला ने इन सवालों को टालने की कोशिश की और ज्यादा कुछ नहीं बताया क्योंकि इस बारे में ऑफिशियल तौर पर घोषणा होनी अभी बाकी है। राणा के जोर देने पर आखिरकार श्रीलीला ने माना, “हां, यह सच है। यह मेरा पहली बार बॉलीवुड में काम करने का मौका होगा। यह एक नया और अलग अनुभव है।” हाल ही में, धमाका एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के धमाकेदार डांस नंबर किसिक में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा है। अब फैंस बेसब्री से उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

राणा ने चुटकी लेते हुए पूछा, “मैं जहां भी शादी में जाता हूं, वहां तुम्हें और तुम्हारी मां को देखता हूं। मेरे कजिन भी तुम्हें बहन बुलाते हैं। आखिर चल क्या रहा है?” श्रीलीला ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हम ओंगोल के हैं, जो करमचेड़ु आपके (राणा) होम टाउन के पास है। हम वहां संक्रांति के लिए अक्सर जाते थे।”

राणा दग्गुबाती द्वारा निर्मित, होस्ट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई ‘द राणा दग्गुबाती शो’ एक अनस्क्रिप्टेड तेलुगु ओरिजिनल सीरीज है, जिसमें कुल आठ एपिसोड हैं। इस शो में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, सिद्धु जोनालगड्डा, श्रीलीला, नानी, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा जैसे कई शानदार मेहमान शामिल हैं। हर शनिवार को नया एपिसोड आने वाले इस शो का दूसरा एपिसोड 30 नवंबर, शनिवार को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह शो भारत और 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें