एंटरटेनमेंट डेस्क: कॉमेडी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन राज शर्मा का 24 अप्रैल को 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से कॉमेडी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।कॉमेडियन वीर दास ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर राज शर्मा को याद किया। उन्होंने बताया कि राज शर्मा ने उनके करियर की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई थी।
वीर दास ने लिखा कि राज शर्मा ने उन्हें ‘लाफ फैक्ट्री’ में पहला मौका दिलाया और हमेशा उन पर भरोसा जताया। राज एक शानदार कॉमेडियन थे, जिनकी स्टेज पर दर्शकों से जुड़ने की कला बेमिसाल थी। वे हमेशा राज शर्मा का एहसान चुकाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपने शो ‘वीर्डऐस पजामा फेस्टिवल’ और ‘जेस्टिनेशन अननोन’ में उन्हें सबसे पहले शामिल किया। कॉमेडी की दुनिया कई बार कठिन और अकेली हो सकती है, लेकिन राज शर्मा हमेशा दूसरों की सफलता से खुश होते थे और नए कलाकारों को प्रोत्साहित करते थे।
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार, राज शर्मा कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। वे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा कर रहे थे। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। उनके निधन से कॉमेडी जगत को बड़ा झटका लगा है। उनके साथी कलाकार और प्रशंसक उन्हें एक बेहतरीन कॉमेडियन और अच्छे इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- AAP के 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने बताया असंवैधानिक; चेयरमैन से कार्रवाई की मांग
मेष: दिन शुभ रहेगा...