Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Bharat के ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ शो ने पूरे किए अपने 100 एपिसोड, सेट पर मनाया जश्न

October 5, 2024

Star Bharat के ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ शो ने पूरे किए अपने 100 एपिसोड, सेट पर मनाया जश्न

मुंबई: ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ शो ने अपने 100 एपिसोड पूरे करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शो के सुपरनैचुरल सस्पेंस, रोचक ट्विस्ट और किरदारों के विकास ने लगातार दर्शकों को जोड़े रखा। इस मौके का जश्न मानने के लिए सेट पर मौजूद सभी कास्ट और क्रू ने मिलकर केक काटा और इस उपलब्धि को एकदूसरे के साथ साझा किया।

इस मौके को लेकर उत्साहित शो के मुख्य कलाकार राजवीर सिंह, शांभवी सिंह, आयुषी भावे ने दर्शकों से यह मुख्य बातें बताकर अपना उत्साह साझा किया। अपना उत्साह साझा करते हुए अभिनेता राजवीर सिंह ने कहा, “अपने शो के लिए 100 एपिसोड का मील का पत्थर छूना बहुत अद्भुत लगता है! सुपरनैचुरल ताकतों से लड़ने से लेकर शांभवी के किरदार प्रीति से प्यार करने तक अभिमन्यू की एक अद्भुत जर्नी रही है।

अब जब इस नए अध्याय में अभिमन्यू और प्रीती शादीशुदा हैं, तो दांव और भी ऊँचा है। मैं इस कहानी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं जो लगातार विकसित हो रहा है। मैं अपनी कास्ट, क्रू और हमारे दर्शकों का आभारी हूं। आपका समर्थन हमें हर चुनौती का सामना करने के लिए हमें सार्थक बनाता है।” शांभवी सिंह बताती हैं, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हम 100 एपिसोड पूरे कर चुके हैं! मेरा किरदार प्रीती ने एक साधारण लड़की से अब एक हिम्मती लड़की तक पहुँच गया है जो काली ताकतों का सामना करने तक का लंबा सफर तय चुका है और अब उसे डायन की बेटी का सामना करना है।

यह जर्नी जीतनी कठिन रही उतनी ही संतोषजनक भी है। प्रीती की ताकत कई लोगों के जीवन में सामने आने वाली अद्भुत चुनौतियों का प्रतीक है। हमारे दर्शकों द्वारा मिले प्यार को लेकर मैं दर्शकों की आभारी हूं और आगे आने वाले सफर को लेकर उत्साहित हूं। आयुषी भावे अपना उत्साह साझा करते हुए कहती हैं, “बिंदू एक साधारण लड़की से अब एक आधुनिक व्यवसायी बन गई हैं, इस शो ने हम सभी की जर्नी को एक नया बदलाव दिया है।

100 एपिसोड पार करना हमारी मेहनत का प्रमाण है और मुझे हमारी टीम पर गर्व है। हमने दर्शकों के साथ जो संबंध बनाया है, वह बहुत खास है, और मैं देखना चाहती हूं कि बिंदू की यात्रा अब कहाँ जाती है। ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ की पूरी टीम अपने दर्शकों के समर्थन के लिए आभारी है और नए ट्विस्ट के साथ, यह शो दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़े हुए है। एक्शन से भरपूर एपिसोड के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, रात 10 बजे सिर्फ स्टार भारत पर!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें