Dainik Savera Times

‘Jaadoo Teri Nazar – Daayan Slayer’, के साथ Star Plus ने लॉन्च किया अपना गेमिंग ऐप

मुंबई: स्टार प्लस एक बार फिर साबित कर रहा है कि मनोरंजन की दुनिया में उससे आगे कोई नहीं! चैनल ने अपने मच अवेटेड सुपरनैचुरल शो ‘जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम’ के साथ-साथ इसके गेम ‘जादू तेरी नज़र – डायन स्लेयर’ को भी लॉन्च कर दिया है। मुंबई में आयोजित शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में, इसके लीड एक्टर्स ज़ैन इबाद खान (विहान) और खुशी दुबे (गौरी) ने अपनी मौजूदगी से महफिल जमा दी।

इस खास मौके पर सिर्फ ‘जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम’ की स्टारकास्ट ही नहीं, बल्कि Star Plus के दो और चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘उड़ने की आशा’ के लीड एक्टर्स भी शामिल हुए। समृद्धि शुक्ला (अभिरा) और रोहित पुरोहित (अरमान) के साथ-साथ कंवर ढिल्लों (सचिन) और नेहा हरसोरा (साइली) ने भी इस इवेंट में हिस्सा लेने के साथ साथ इससे जुडी कई मजेदार एक्टिविटीज़ में भी भाग लिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान ज़ैन इबाद खान और खुशी दुबे ने अपने किरदारों, शो की सुपरनैचुरल थीम और विहान और गौरी की रोमांचक यात्रा के बारे में दिलचस्प बातें साझा कीं। इस शो में दर्शकों को जबरदस्त सस्पेंस, रहस्यमयी ट्विस्ट और अंधेरे ताकतों से जूझते किरदारों की एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि ज़ैन और खुशी की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाली है, जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहले भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, और इस बार वे एक नई, रोमांचक दुनिया में एक-दूसरे का साथ निभाते दिखेंगे।

‘जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम’ एक ऐसी कहानी लेकर आ रहा है, जो विहान और गौरी की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया को दर्शकों के सामने खोलेगा। इस शो में किस्मत के ऐसे अनोखे खेल देखने को मिलेंगे, जो इन दोनों किरदारों को एक-दूसरे के करीब ले आएंगे। जैसे-जैसे विहान और गौरी की तकदीरें आपस में जुड़ती जाएंगी, वैसे-वैसे उनकी ज़िंदगी में नई चुनौतियां भी सामने आती जाएंगी। रहस्यमयी ट्विस्ट्स, जादुई शक्तियां और चौंकाने वाले सस्पेंस से भरपूर, ‘जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम’ आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाने वाला है, जहां हर मंत्र, हर जादू किस्मत की दिशा बदल सकता है।

‘जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम’ दर्शकों को सस्पेंस, जादू और रोमांस से भरी एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है! यह शो 18 फरवरी 2025 से स्टार प्लस पर शुरू हो रहा है, जहां हर पल एक नया मोड़, हर जादू एक नई रहस्य और हर रिश्ते में छुपा होगा अनकहा एहसास।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: केकेआर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

Exit mobile version