Site icon Dainik Savera Times

‘Star Plus’ का नया संदेश, ‘अनुपमा’ में दिखा सशक्त और समझदार नजरिया

Star Plus' new message: Anupamaa showcases

Star Plus' new message: Anupamaa showcases

एंटरटेनमेंट डेस्क: स्टार प्लस हमेशा से ऐसी कहानियाँ पेश करने के लिए जाना जाता है जो दर्शकों के दिलों को छू लेती हैं और एंटरटेनमेंट के साथ एक सार्थक सोशल मैसेज भी देती हैं। इसके सबसे मशहूर शोज में से एक, रूपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ अपनी इमोशनली स्ट्रॉन्ग स्टोरीटेलिंग और सामाजिक रूप से जुड़े मुद्दों की वजह से आज भी सबसे अलग नजर आता है। समय के साथ, इस शो ने रिश्तों, आत्म-सम्मान और अन्याय के खिलाफ खड़े होने जैसे जरूरी मुद्दों पर बातचीत शुरू की है, जिसने इसे इंडियन टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शोज में से एक बना दिया है।

अपने लेटेस्ट प्रोमो में, यह शो पुरुषों के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा (डोमेस्टिक वायलेंस) के संवेदनशील और कम चर्चा में रहने वाले मुद्दे को उठा रहा है। यह कपिल के संघर्ष को दिखाता है, और यह भी कि कैसे सामाजिक रूढ़ियों की वजह से पुरुष पीड़ितों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा उसका साथ देने के लिए आगे आती है, जो इस संदेश को मजबूत करता है कि हिंसा का कोई जेंडर नहीं होता और हर पीड़ित की बात सुनी जानी चाहिए और उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए।

जो बात इस प्रोमो को असरदार बनाती है, वो यह है कि यह अनुपमा के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करता है। उसने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है, और कपिल के लिए उसका सपोर्ट निष्पक्षता, सहानुभूति और साहस को दिखाता है। यह समाज के पुराने दोहरे मानदंडों को चुनौती देता है और यह साफ करता है कि किसी भी रूप में हिंसा स्वीकार्य नहीं है।

इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने शेयर किया, “सालों से हमने महिलाओं के दर्द के बारे में सही तरह से बात की है, लेकिन घरेलू हिंसा का कोई जेंडर नहीं होता, और अब वक्त आ गया है कि हम यह स्वीकार करें कि पुरुष भी इसका शिकार होते हैं। अनुपमा के इस आने वाले ट्रैक में, कपिल की कहानी के जरिए हम उस चुप्पी को तोड़ रहे हैं और यह दिखा रहे हैं कि शोषण सिर्फ शोषण है, चाहे वह किसी के साथ भी हो। इसके अलावा, मेरे हालिया डायलॉग्स और ‘पंच’ को जो बेमिसाल प्यार मिला है, उसे देखकर मैं बहुत खुश और खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूँ, उन्हें वायरल होते देख मुझे एहसास होता है कि ये कहानियाँ आपके साथ कितनी गहराई से जुड़ती हैं। मैं अपने फैंस की बहुत शुक्रगुजार हूँ कि जब हम यह जरूरी कदम उठा रहे हैं, तो वे हमारे साथ खड़े हैं। मुझे उम्मीद है कि यह कहानी हर उस इंसान को हिम्मत देगी जो खामोशी से दर्द सह रहा है, क्योंकि हर कोई सम्मान और बिना डर की जिंदगी का हकदार है।”

यह प्रोमो इस बात पर जोर देता है कि कैसे समाज अक्सर पुरुष उत्पीड़न के शिकार लोगों की बात को अनसुना कर देता है, जिससे कई लोगों को खामोशी से दुख सहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अपने समर्थन के जरिए, अनुपमा करुणा और निष्पक्ष न्याय के संदेश को मजबूत करती है। इस साहसी ट्रैक ने दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता जगा दी है, और लोग यह देखने के लिए बेताब हैं कि अनुपमा इस स्थिति को कैसे संभालती है और न्याय दिलाती है।

इस रविवार रात 10 बजे ‘अनुपमा’ देखना न भूलें, सिर्फ स्टार प्लस पर!

Exit mobile version