Site icon Dainik Savera Times

स्टार प्लस के शो दीवानियत में देव और मन्नत की शादी से आया एक नया ट्विस्ट! विजयेंद्र कुमेरिया ने शेयर किए शो से जुड़े राज

मुंबई : स्टार प्लस अपने दिलचस्प कहानियों से दर्शकों को लगातार आकर्षित कर रहा है, जहां इमोशनल ट्रैक का दौर जारी है। शो दीवानियत एक रोमांचक और दिलचस्प कहानी लेकर आया है, जिसमें विजयेंद्र कुमेरिया (देव), कृतिका सिंह यादव (मन्नत) और नवनीत मलिक (जीत) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस समय शो का ट्रैक देव, जीत और मन्नत के इर्द-गिर्द घूम रहा है, जहां मन्नत और जीत अपने प्यार के लिए संघर्ष करने का फैसला करते हैं और शादी के लिए तैयार हैं।

मेकर्स ने हाल ही में शो दीवानियत का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है, जो एक बड़े ट्विस्ट की तरफ इशारा कर रहा है, जो दर्शकों को चौंकाने के साथ अपनी ओर खींचने वाला है। ऐसे में, प्रोमो में यह दिखाया गया है कि अनचाहे हालातों के चलते देव और मन्नत, जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं, आपस में शादी करने जा रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत देव और जीत की खुशी के साथ होती है, जबकि दूसरी तरफ देव और मन्नत की शादी हो रही होती है। ये सवाल उठता है, अगर जीत और मन्नत, जो गहरे प्यार में हैं, शादी करने वाले थे, तो मन्नत देव से कैसे शादी कर रही है? दर्शक आगे काफी ड्रामे की उम्मीद कर सकते हैं, और ये देखना दिलचस्प होगा कि मन्नत, देव और जीत की ज़िंदगी में आगे क्या होता है।

स्टार प्लस के शो दीवानियत के देव यानी विजयेंद्र कुमेरिया ने आने वाले ट्विस्ट के बारे में दिलचस्प बातें साझा करते हुए कहा है, “इस नए और रोमांचक प्रोमो के साथ, दर्शक देव और मन्नत की हैरान करने वाली शादी की एक झलक देखेंगे। यह चौंकाने वाला मोड़ दर्शकों को उनके सीटों के किनारे पर बैठा देगा, और वे जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर उनकी शादी क्यों हो रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि देव और मन्नत, जो एक-दूसरे को मुश्किल से सहन कर पाते हैं, वे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं, जीत, जो मन्नत से शादी करने वाला था, रहस्यमय तरीके से गायब है। आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसमें कई ट्विस्ट और टर्न्स होंगे, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देंगे। मन्नत और देव के बीच का रिश्ता ऐसे मोड़ पर पहुंचने वाला है, जिसे कोई नहीं समझ पाएगा, क्योंकि अनचाहे हालातों ने उन्हें इस मुश्किल और ड्रामे से भरे स्थिति में ला खड़ा किया है। यह एक इमोशन्स का रोलरकोस्टर होने वाला है, जिसमें दर्शकों को एक दिलचस्प सफर देखने मिलेगा। तो जुड़े रहें, क्योंकि प्यार, नफरत और किस्मत की कहानी अब खुलकर सामने आएगी!

3 दिसंबर को शाम 6 बजे दीवानियत में हो रहे रोमांचक ड्रामे को देखने के लिए जुड़िए स्टार प्लस के साथ।कॉकक्रो और शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘दीवानियत’ स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार शाम 6 बजे प्रसारित होता है।

Exit mobile version