Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेख मुजीबुर रहमान की कहानी दुनियाभर के लोगों के बीच गूंजेगी : Shyam Benegal

September 14, 2023

शेख मुजीबुर रहमान की कहानी दुनियाभर के लोगों के बीच गूंजेगी : Shyam Benegal

मुंबईः फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी फिल्म ‘मुजीब-द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ के माध्यम से बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की कहानी बताने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बांग्लादेश-भारत के सह-निर्माण में बनी फिल्म ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ को बुधवार शाम को 48वें वार्षकि टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में दिखाया गया।

यह फिल्म बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की जीवनी पर आधारित है। बाद में देश के प्रधानमंत्री बने रहमान और उनके परिवार के ज्यादातर लोगों की 1975 हत्या कर दी गई थी। बेनेगल (88) ने कहा कि वह प्रतिष्ठित महोत्सव में ‘मुजीब – द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ प्रस्तुत करके खुश हैं। हालांकि, वह फिल्म की स्क्रीनिंग में वह शामिल नहीं हो पाए।

वरिष्ठ फिल्म निर्माता ने बयान जारी कर कहा, ‘‘इस प्रतिष्ठित महोत्सव में फिल्म का प्रदर्शन करते हुए खुशी हो रही है। मुझे यकीन है कि शेख मुजीबुर रहमान की कहानी दुनियाभर के लोगों और समुदायों के बीच गूंजेगी। राष्ट्र के निर्माण की इस प्रेरक कहानी को बताने में सक्षम होना सम्मान की बात है।’’ ‘मुजीब – द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ का निर्माण भारत के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और बांग्लादेश फिल्म विकास निगम (बीएफडीसी) ने आपसी सहयोग से किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें