Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stree 2 Box Office: ‘Stree 2’  ने बॉक्स ऑफिस पर ‘Gadar 2 का तोड़ा रिकार्ड, चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली बनीं हिंदी फिल्म

September 9, 2024

Stree 2 Box Office: ‘Stree 2’  ने बॉक्स ऑफिस पर ‘Gadar 2 का तोड़ा रिकार्ड, चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली बनीं हिंदी फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने फिल्म गदर 2 का रिकार्ड तोड़ते दिया है और यह फिल्म हिंदी में सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गयी है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है।

फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, हर दिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे वीकेंड में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इस फिल्म ने गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए भारत में अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने 525.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिपोर्ट के अनुसार,स्त्री 2 ने अपने 25वें दिन इस आंकड़े को पार करते हुए कुल 527 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

भारतीय बाजार में नेट कमाई के मामले में शाहरूख खान की फिल्म जवान 640 करोड़ रूपये की कमाई के साथ पहले नंबर पर रहे। दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल है जिसने 553 करोड़ की कमाई की। तीसरे नंबर पर शाहरूख की हीं फिल्म पठान है, जिसने नेट 543 करोड़ की कमाई की है। फिल्म स्त्री 2’का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें