Site icon Dainik Savera Times

Stree 2 Box Office : स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, कमाई कई सौ करोड़ के पार

मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 , ने भारतीय बाजार में 400 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है।

फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। इससे पूर्व 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। स्त्री 2 का भारतीय बाजार में बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कहर जारी है। सोमवार को भी स्त्री 2 ने शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है। ‘स्त्री 2’ ने देशभर के बॉक्स-ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘स्त्री 2’का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

Exit mobile version