Site icon Dainik Savera Times

संजय दत्त को लेकर ‘खलनायक 2’ बनायेंगे सुभाष घई

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सुभाष घई, संजय दत्त को लेकर खलनायक 2 बनायेंगे। सुभाष घई ने वर्ष 1993 में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्राफ जैसे सितारों को लेकर सुपरहिट फिल्म खलनायक बनायी थी। सुभाष घई अब खलनायक 2 बनाने जा रहे हैं। सुभाष घई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, यदि मीडिया आज भी ‘खलनायक’ के बारे में बात कर रहा है और यंग जनरेशन संजय दत्त के किरदार बल्लू बलराम के साथ कनेक्ट करते हुए इसका सीक्वल बनाने की मांग कर रहे हैं। तो हमारे पास डबल एनर्जी के साथ ‘खलनायक 2’ ना बनाने की कोई वजह ही नहीं हैं।सुभाष घई फिल्म खलनायक को 04 सितंबर को इसे सिनेमाघरों में री-रिलीज भी करेंगे। खलनायक 100 से ज्यादा स्क्रीन्स पर री-रिलीज होगी।

Exit mobile version