Site icon Dainik Savera Times

सुनील ग्रोवर ने शेयर की ऐसी तस्वीर के हंसी से लोट-पोट हो गए सभी फैंस, देखें आप भी

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अक्सर घूमते-फिरते नजर आते हैं और समय-समय पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर भी करते हैं। ऐसे में हाल ही में सुनील ग्रोवर ने एक और इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसे देख उनकी सभी फैंस हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं। पोस्ट में सुनील बाइक पर बैठे गली-मोहल्लों में दूध बेचते हुए नजर आ रहे हैं। बाइक के दोनों साइड दूध के कंटेनर बंधे हुए हैं।

इस फोटो पर सभी फैंस मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने सुनील की पोस्ट पर मजे लेते हुए लिखा- दूध नागिन को पिलाओ सर, पुण्य मिलेगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- पानी कितना मिलाया? एक अन्य यूजर ने तो उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में ही पूछ डाला। यूजर ने लिखा- इंस्टाग्राम पर ही कॉमेडी करते रहोगे या ग्राउंड पे भी आओगे?

Exit mobile version