Site icon Dainik Savera Times

Web Series ‘नंदा देवी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे Sunil Shetty, शूटिंग भी हुई शुरू

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी वेबसीरीज नंदा देवी में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेगे। सुनील शेट्टी इन दिनों हिमाचल के कुल्लू में वेबसीरीज नंदा देवी की शूटिंग कर रहे हैं।सुनील शेट्टी बर्फ के फाहों के बीच शूटिंग करते नजर आए। एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज नंदा देवी में सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
एंडेमोल शाइन प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही वेब सीरीज नंदा देवी में एक्शन और थ्रिलर दर्शकों को देखने को मिलेगा। नंदा देवी माउंटेन भारत की दूसरी सबसे उंची चोटी है। जिसका मूल नाम ‘आन्नद देने वाली देवी’ है।

Exit mobile version