Site icon Dainik Savera Times

इस फिल्म में साथ दिखेंगे Sunny Deol और Varun Dhawan, सेट से पहली तस्वीर हुई Viral

Border 2 Shooting : 90 दशक की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के बाद अब दर्शकों को इसके सीक्वल यानि बॉर्डर 2 का बहुत बेसब्री से इंतज़ार है। ऐसे में मूवी लवर्स के लिए 2026 का साल बहुत एक्साइटमेंट से भरा होने वाला है। बता दें कि 29 साल बाद जेपी दत्ता के निर्दशन में बनी फिल्म बॉर्डर का सीक्वल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है।

हाल ही में बॉर्डर 2 के सेट से पहली तस्वीर सोशल मीडिया से सामने आई है जिसमें दो फौजी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए फुल स्वैग में दिख रहे हैं। बता दे कि बॉर्डर 2 शूटिंग शुरू हो गयी है, मेकर्स ने शूटिंग की पहली तस्वीर सोशल मीडिया शेयर की, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बॉर्डर 2 के सेट से पहली फोटो जारी

बता दें कि बॉर्डर 2 की शूटिंग के लिए कास्ट झांसी पहुंच गए है। जहां टीम ने सेट से पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की। टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉर्डर 2 के सेट से पहली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सनी देओल और वरुण धवन आर्मी टैंक के ऊपर बैठे हैं। वहीं बाकि टीम उनके साथ नजर आ रही है। सनी और वरुण का आर्मी लुक दिख रहा है, लेकिन उन्होंने कैजुअल आउटफिट पहना है।

Exit mobile version